उत्तराखंड: बदलेगा मौसम, जाने मौसम का हाल

उत्तराखंड में पिछले सप्ताह से मौसम साफ होने के कारण प्रदेश में दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा था। रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बारिश होने के बाद ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, फिलहाल 22 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम इसी तरह से शुष्क बना रहेगा
उत्तराखंड में दिन के समय चटक धूप और सुबह शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ाई हुई हैं। तेज धूप जहां ठंड से राहत दे रही है तो वहीं सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है। हालांकि, तापमान सामान्य के आसपास होने के कारण दिसंबर की ठंड पहले जैसी नहीं रही। उत्तराखंड में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। दिसंबर महीने की शुरुआत में हुई बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफा तो हुआ, लेकिन उसके बाद से शुष्क मौसम बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तर तट तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों, रायलसीमा और दक्षिण ओडिशा के तट पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

पंजाब के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया। दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश, उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles