मछली के शिकार में खुद जाल में फंस गया सांप

वनकर्मियों ने बेहद धैर्यपूर्वक जाल काट कर सांप की बचाई जान और फिर जंगल में छोड़ा

देहरादून। इसे कहते हैं लेने के देने पड़ जाना। आ बैल मुझे मार.. देहरादून में ठीक ऐसा ही रोमांचक मामला सामने आया। जब एक सांप खुद शिकार होते- होते बच गया। दरअसल हुआ यह कि सोमवार की सांय किदूवाला में मछलियों को खाने तालाब में घुसा सांप जाल में फंस गया। सुधीर थापा के घर के बाहर बने मछलियों के तालाब में सांप घुस गया। सांप मछलियों को खाने की कोशिश में जाल में ही फंस गया।
सांप के जाल में फंसने की सूचना मिलते ही घर के सदस्यों में अफरा- तफरी मच गई। फौरन वन विभाग को सूचना दी गयी। वनकर्मी जितेंद्र बिष्ट,गौरव डोभाल व जीत क्षेत्री ने कैंची की सहायता से जाल काटा। और फिर सांप को जंगल में छोड़ दिया। करीब 7 फीट लम्बे सांप को पकड़कर धैर्यपूर्वक जाल को काटा गया। सांप को जंगल में छोड़े जाने के बाद थापा परिवार ने चैन की सांस ली।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *