पौड़ी लोकसभा सीट पर सीएम धामी ने जीत की बनाई रणनीति

रामनगर पहुंचने पर सीएम धामी का स्वागत किया

रामनगर। सीएम धामी  ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। सीएम धामी ने कहा कि हमारे कर्मठ कार्यकर्ता मजबूत पार्टी के आधार हैं। सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है, जिसके बल पर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन कर उभरा है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में देश मजबूत और देशवासी सशक्त हुए हैं। आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास देश के विकास के मजबूत आंकड़े है जिसके दम पर वह हर बूथ पर मजबूती से लड़ रहा है। धामी ने उत्तराखंड की पांचों सीटों को प्रचंड मतों से जीतने का लक्ष्य रखा और मोदी सरकार को 400 से अधिक सीटों के साथ पुनः सत्ता में लाने हेतु कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles