-1 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_img

चुनावी जंग में भाजपा-कांग्रेस का आक्रामक अंदाज, बढ़ी हलचल

राजनीतिक डायरी- भाजपा नेताओं की  ‘गुफ्तगू’ और कांग्रेस का लोकभवन कूच

कागजों में कांग्रेस ‘एकजुट’,भाजपा में ‘बिखराव’इंदिरा गांधी की प्रतिमा हटाने का का विरोध

देहरादून। फिलहाल भाजपा व कांग्रेस के नक्शे में बिखराव व एकजुटता की रेखाएं घनी होती जा रही है। चुनावी साल में कांग्रेस के नेता छत्तीस का आंकड़ा होने के बाद ऊपरी तौर पर एक नजर आ रहे हैं। जबकि चौतरफा चुनौतियों से घिरी भाजपा अंदरूनी और बाहरी हमलों से उबरने की कोशिश में जुटी हुई है।
सीएम के लगातार प्रदेशव्यापी दौरों के बीच पार्टी की अंदरूनी गहमागहमी भी साफ दिखाई दे रही है।

बीते हफ्ते भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने वरिष्ठ नेताओं को मूल मंत्र दिया। कोर ग्रुप की बैठक के बाद भाजपा के एल गुट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से अकेले बन्द कमरे में ‘चर्चा’ की। यह वार्तालाप सत्ता के गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा के इस वरिष्ठ ग्रुप ने दायित्वधारियों की अपनी सूची के नाम कटने पर महेंद्र भट्ट से खुलकर नाराजगी जताई। चर्चा यह रही कि जो सूची दिल्ली भेजी गई। उनमें इन वरिष्ठ नेताओं की पसंद के नाम नहीं थे। लिहाजा, इस मुद्दे पर नाराज ग्रुप ने प्रदेश संगठन अध्यक्ष को अपना ‘स्टैंड’ भी क्लियर कर दिया।
सूत्रों का कहना है कि यह सब कुछ नड्डा व सीएम के कोर ग्रुप की बैठक से जाने के बाद हुआ।
भाजपा विधायक अरविंद पांडे के बयानों के बाद बिगड़े हालातों के बीच भाजपा के एक गुट का लगातार किसी न किसी मुद्दे पर अंदरखाने जारी खेल से यह साफ हो गया है कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
उधर, मंत्रिमंडल विस्तार व दायित्वधारियों के मुद्दे पर पार्टी के कई विधायक व नेता सीएम धामी से भी लगातार मिल रहे हैं। कुछ नेता कैबिनेट में आने के लिए सीएम धामी की।परिक्रमा भी कर रहे हैं।  कोर ग्रुप की बैठक के सरकार-संगठन के समन्वय बनाने के अलावा भाजपा के अंदर धामी सरकार के चार साल पूरा होने पर 23 मार्च को विशाल रैली के आयोजन पर सहमति बनी।
इस रैली के जरिये भाजपा पीएम मोदी या अमित शाह की मौजूदगी में चुनावी अभियान का श्री गणेश करेगी।

इधऱ, कांग्रेस पार्टी बिगड़ी कानून व्यवस्था, भ्र्ष्टाचार समेत अन्य मुद्दों को लेकर 16 फरवरी,सोमवार को लोकभवन/राजभवन का घेराव करने जा रही है। कांग्रेस का आज का राजभवन कूच पार्टी की एकजुटता और भाजपा सरकार पर हमले की एक नई इबारत भी लिखेगा।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,प्रीतम सिंह व हरक सिंह रावत के कमान सम्भालने के बाद यह कांग्रेस का एक बड़ा राजनीतिक अभियान माना जा रहा है। राजभवन घेराव के लिए सभी पार्टी नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी हुई है।

इससे पूर्व, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हत्याओं का सिलसिला बढ़ने पर एकजुटता दिखाते हुए पुलिज़ मुख्यालय का घेराव भी किया।
कांग्रेस के हालिया धरना-प्रदर्शन में यशपाल आर्य- गोदियाल,हरीश-हरक-प्रीतम सिंह व करण माहरा कदमताल करते दिख रहे हैं। ये सभी वरिष्ठ नेता अपने-अपने हिसाब से भी मुद्दे उठाकर भाजपा को घेरने की कोशिश में जुटे हैं।

इंदिरा चौक से प्रतिमा हटाने पर कांग्रेस का विरोध

रुद्रपुर। रुद्रपुर के इंदिरा चौक से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा हटाए जाने पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने इसे लोकतांत्रिक इतिहास और महिला नेतृत्व के सम्मान पर आघात बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रतिमा हटाने के कारण स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि इतिहास मिटाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।

बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने घेरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य में बढ़ती हत्याओं, महिला अपराधों और आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देहरादून समेत कई क्षेत्रों में लगातार आपराधिक घटनाएं कानून व्यवस्था की कमजोरी को दर्शाती हैं। गोदियाल के अनुसार एनसीआरबी आंकड़ों में बच्चों के लापता होने के मामले भी गंभीर हैं, जिससे जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर श्रेय लेने की राजनीति का आरोप

कांग्रेस ने लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग को सुप्रीम कोर्ट से मिली स्वीकृति का स्वागत किया, लेकिन भाजपा पर श्रेय लेने का आरोप लगाया। गणेश गोदियाल ने कहा कि इस मार्ग के लिए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने लगातार प्रयास किए थे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनता के संघर्ष का परिणाम है, न कि सरकार की नई उपलब्धि।

धर्म के नाम पर अराजकता का विरोध

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सुरभि द्विवेदी ने धर्म के नाम पर हिंसा और अराजकता के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाल की आपराधिक घटनाओं से राजधानी में असुरक्षा बढ़ी है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि निर्दोष लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ यूथ कांग्रेस आवाज उठाएगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles