11.8 C
New York
Wednesday, April 29, 2026
spot_img

भाजपा की महिला आक्रोश मशाल यात्रा, विपक्ष पर निशाना

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज

देहरादून । भाजपा ने विधानसभा के विशेष सत्र के बाद दून की सड़कों पर मशाल जुलूस निकाला। गांधी पार्क से घंटाघर तक आयोजित महिला आक्रोश मशाल यात्रा ने भाजपा ने विपक्ष पर हमला बोला।

महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर आयोजित इस यात्रा में हजारों की संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां शामिल हुईं। बड़ी भागीदारी ने स्पष्ट संकेत दिया कि नारी शक्ति अब अपने अधिकारों को लेकर अधिक सजग और मुखर हो चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मशाल यात्रा केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वाली ताकतों के खिलाफ जनआक्रोश का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाएं अब अपने सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर खड़ी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय को लंबे समय तक लंबित रखा गया, जबकि हाल के वर्षों में इसे आगे बढ़ाने के प्रयास हुए हैं। हालांकि, राजनीतिक कारणों से इसमें बाधाएं उत्पन्न की गईं, जिसे जनता भली-भांति समझ रही है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं रहे और उन्होंने इस मुद्दे को केवल राजनीति तक सीमित रखा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी की महिलाएं अब जागरूक हैं और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगी।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अब नीतियों का असर जमीन पर दिख रहा है। उनके अनुसार, आज की भारतीय नारी केवल दर्शक नहीं, बल्कि निर्णय लेने वाली सशक्त इकाई बन चुकी है।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से पारंपरिक और परिवारवादी राजनीति करने वाले दल असहज हैं, जिसके चलते वे महिलाओं को उनके अधिकार देने से बचते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रगति ही प्रदेश और देश के समग्र विकास का आधार है।

इस मशाल यात्रा ने एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश भी दिया कि आने वाले समय में महिला शक्ति अपनी एकजुटता के बल पर उन सभी ताकतों का लोकतांत्रिक तरीके से सामना करेगी, जो उनके अधिकारों में बाधा बनती हैं।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक सविता कपूर, आशा नौटियाल सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रदेश भर से आई बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles