3.4 C
New York
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

विभागीय अधिकारियों ने केदारनाथ धाम में आई आपदा के नुकसान का आंकलन कर शासन को भेजा प्रस्ताव

विगत 31 जुलाई को केदारनाथ धाम में आई आपदा के बाद विभागीय अधिकारियों ने नुकसान का आंकलन कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के कुल 41 प्रस्ताव में 48 करोड़ 36 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि जिन 41 प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई है उनमें लोक निर्माण विभाग के 19 प्रस्ताव पर जिनकी लागत 29 करोड़ 34 लाख और सिंचाई विभाग के 12 प्रस्तावों पर जिनकी लागत 19 करोड़ एक लाख है कुल 41 प्रस्तावों पर जिनकी लागत 48 करोड़ 36 लाख है उनको स्वीकृति प्रदान कर जल्द से जल्द निर्माण कार्यों को सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि आपदा के बाद यात्रा रूट को व्यवस्थित करने और नुकसान की जल्द से जल्द भरपाई करने का प्रयास जारी है जिससे तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी भी तरह की कोई असुविधा न होने पाए।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles