सीएम धामी का संदेश: तिरंगा फहराएं, राष्ट्रगौरव संग सेल्फी करें साझा

सीएम धामी का संदेश: तिरंगा फहराएं, राष्ट्रगौरव संग सेल्फी करें साझा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से राष्ट्रगौरव और एकता के प्रतीक ‘हर घर तिरंगा’ महाअभियान से जुड़ने की अपील की है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रगौरव, एकता और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक बन चुका है। यह ऐसा अभियान है जिसने हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया है तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को सशक्त बनाया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ महाअभियान में अधिक से अधिक लोग जुड़ें और इसे जन-जन तक पहुँचाएं। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराएं और इस पवित्र अवसर को यादगार बनाएं। मुख्यमंत्री ने लोगों से यह भी अनुरोध किया कि तिरंगे के साथ गर्व भरी एक सेल्फी लें और उसे http://harghartiranga.com पर अपलोड करें, ताकि यह राष्ट्रव्यापी एकता और देशभक्ति का संदेश दूर-दूर तक पहुँच सके।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आरंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज 140 करोड़ देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की लौ को प्रज्वलित करने वाला एक विराट जनांदोलन बन चुका है। यह महाअभियान देश के हर नागरिक को यह संदेश देता है कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास, आज़ादी के लिए दिए गए बलिदानों और भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर तिरंगे के सम्मान में खड़े हों, उसे अपने घरों, संस्थानों और हृदयों में स्थान दें। तिरंगे को फहराकर हम न केवल अपने देश के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति और एकता का एक मजबूत संदेश भी छोड़ते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड के लोग इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने घरों, गलियों और मोहल्लों में तिरंगा फहराकर इसे एक ऐतिहासिक जनभागीदारी का रूप देंगे

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles