उत्तरकाशी में बादल फटा, भारी जानमाल के नुकसान की आशंका

देखें वीडियो, धराली कस्बे के कई मकान व होटल तिनके की तरह उड़े
केंद्र से मांगा एमआई व चिनूक हेलीकॉप्टर
बचाव दल रवाना

 

उत्तरकाशी बादल फटने से विश्व प्रसिद्ध हर्षिल से पांच किमी पहले धनारी कस्बा तबाह हो गया। बाढ़ के भारी सैलाब में कई मकान व होटल तिनके की तरह उड़ गए।

जान माल के भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आपदा की सूचना मिलते ही बचाव दल रवाना कर दिये गए हैं।

भारत सरकार से दो 2 MI व एक चिनूक हेलीकॉप्टर की।मांग की गई है।

उत्तरकाशी

मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे के आसपास धनारी कस्बे के निकट बादल फटा। बादल फटने से क्षीर गंगा में अचानक बाढ़ आ गयी।
किसी को सम्भलने का मौका ही नहीं मिला। रोंगटे खड़े कर देने वाली बाढ़ ने पल भर में सब कुछ लील लिया।

बाढ़ को देखकर कई ग्रामीणों ने शोर व सीटी बजाकर लोगों को अलर्ट किया। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं।

उत्तरकाशी

इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ

सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles