केदारनाथ विस क्षेत्र में पंचायत चुनाव में भाजपा को करारी हार

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका

रुद्रप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ी है। यहां जिला पंचायत सदस्य के सभी वार्डों पर पार्टी प्रत्याशी पराजित हुए। इसके साथ ही ऊखीमठ ब्लॉक प्रमुख पद भी भाजपा हाथ से निकल गया।

पार्टी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। इस वर्ष की शुरुआत में हुए निकाय चुनाव में भी ऊखीमठ में भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे थे, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल पहले से ही कमजोर दिखाई दे रहा था।

जिले के सभी वार्डों में हार
रुद्रप्रयाग जिले की कुल 18 जिला पंचायत वार्डों—ल्वारा, त्रियुगीनारायण, कालीमठ, भीरी, परकंडी और कंडारा सहित—सभी पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि त्रियुगीनारायण वार्ड में तो भाजपा प्रत्याशी छठवें स्थान पर सिमट गए।

सूत्रों के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य पदों के टिकट वितरण से ही कई कार्यकर्ता नाराज हो गए थे। नाराजगी इतनी बढ़ी कि कुछ नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिससे पार्टी की स्थिति और कमजोर हो गई।

नेताओं की प्रतिक्रिया
हार पर प्रतिक्रिया देते हुए केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा नौटियाल और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि चुनावी नतीजों की समीक्षा की जाएगी और कारणों का पता लगाया जाएगा।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles