संघर्षों में तपे, हिमालय से अडिग थे बहुगुणा

जयंती पर स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घण्टाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने बहुगुणा जी के संघर्षमय जीवन और उनकी जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए। उनका जीवन अत्यंत संघर्षपूर्ण था, लेकिन उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वे हिमालय की भांति अडिग और अटल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का जो दृष्टिकोण और चिंतन प्रस्तुत किया, वह आज भी प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि बहुगुणा जी को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और लोकजीवन से गहरा लगाव था। उनकी विलक्षण प्रतिभा और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट स्थान दिलाया। जनसेवा को उन्होंने जीवन का मूल मंत्र मानते हुए, हमेशा जनता के हित में कार्य किया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, विधायक सविता कपूर और देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने भी बहुगुणा जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उन्हें एक आदर्श जननायक के रूप में याद किया, जिनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles