19.2 C
New York
Saturday, April 4, 2026
spot_img

प्रेम सिंह बने वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष

सुनील कुमार पुंडीर महामंत्री निर्वाचित, पूरी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई

देहरादून। प्रेम सिंह चौहान को उत्तराखण्ड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन का निर्विरोध  प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया। जबकि सुनील कुमार पुंडीर को प्रांतीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

रविवार को हुए चुनाव में बुद्धि सिंह राणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने हैं। उपाध्यक्ष पद पर महेन्द्र सिंह गेडा, ललित चन्द जोशी, ध्यान सिंह अधिकारी और रणजीत सिंह रावत निर्वाचित हुए। संगठन के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्याम सिंह तोमर को दी गई है।

सौरभ पाण्डे उप महामंत्री, सुरेन्द्र कुमार और सुन्द राम जिन्टा संयुक्त मंत्री चुने गए हैं। संगठन मंत्री पद पर विवेक नैथानी और बीर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन की गतिविधियों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से मीडिया तक पहुंचाने के लिए कीरत सिंह नेगी, बिरेन्द्र सिंह रावत, राकेश ध्यानी और दीपक सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हुए उनके समाधान के लिए प्रबंधन और सरकार से लगातार संवाद किया जाएगा।

महामंत्री सुनील कुमार पुंडीर ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन कर्मचारियों के अधिकारों तथा समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा।

चुनाव अधिकारियों ने भी पूरी प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर संतोष व्यक्त किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी सूर्य प्रकाश राणाकोटि की देखरेख में सम्पन्न हुई, जबकि चुनाव अधिकारी के रूप में नन्द लाल जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चुनाव के दौरान राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और अनुशासित तरीके से सम्पन्न कराई गई। इस चुनाव की खास बात यह रही कि संगठन की पूरी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles