देश के सौ सबसे ताकतवर प्रमुख व्यक्तियों में सीएम धामी 61 वें पायदान पर

देहरादून। लोकसभा चुनाव के दावेदारों के दिल्ली में जारी मंथन के बीच एक खास खबर सामने आयी है। लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा से पहले मीडिया समूह इंडियन एक्सप्रेस ने 100 सबसे ताकतवर भारतीयों की सूची जारी कर दी है।

इस सूची में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

धामी का नाम 61वें नंबर पर है। पिछले वर्ष की सूची में धामी सबसे ताकतवर भारतीयों में 93 नंबर पर थे । इस साल लंबी छलांग लगाते हुए 61वें नंबर पर आये। बीते दिनों समान नागरिक संहिता विधेयक पास करने से सीएम धामी विशेष चर्चाओं में रहे। इसके अलावा पूरे देश में लैंड जिहाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई व नकल विरोधी कानून बना कर भी सुर्खियां बटोरी ।

पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि जनता के हित में बेहतर निर्णय लेने वाले सीएम धामी की सरलता ने उन्हें कद्दावर नेताओं में शुमार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *