सीएम धामी पहुंचे परमार्थ निकेतन , स्वर्गाश्रम में करेंगे द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का उद्घाटन

शुक्रवार को सीएम धामी परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। इसके बाद अब सीएम धामी स्वर्गाश्रम में द बीटल्स, द गंगाफेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। आयोजन से चौरासी कुटिया को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। महोत्सव में करीब 15 देशों से विदेशी मेहमान शिरकत करेंगे। महोत्सव में स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में संचालित योग केंद्र के योगाचार्याें और योग साधकों को भी बुलाया गया है। संगीत प्रस्तुति संग स्थानीय उत्पाद का स्टॉल लगाया जाएगा, साथ ही मोटे अनाज से बने व्यंजन परोसे जाएंगे। महोत्सव में गढ़वाली लोक संस्कृति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय उत्पादों के स्टॉल पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में रहेंगी। 28 अक्तूबर को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी उपस्थित रहेंगे। महोत्सव के दौरान योग, ध्यान, पर्यटन के अतिरिक्त नमामि गंगे पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विदेशी पर्यटकों के लिए भी पश्चिमी संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बीटल्स से संबंधित संगीत और भावातीत योग, ध्यान के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। महोत्सव वानप्रस्थ आश्रम, परमार्थ निकेतन और महर्षि महेश योगी की बीटल्स कुटिया में होंगे। इसके लिए 84 कुटिया को सजाया संवारा जा रहा है। इस महोत्सव का बीटल्स आश्रम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाना है।

Comments

One response to “सीएम धामी पहुंचे परमार्थ निकेतन , स्वर्गाश्रम में करेंगे द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का उद्घाटन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *