देहरादून : एसएसपी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा गया सघन चेकिंग अभियान

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा गया सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण/ यातायात द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर पुलिस चेकिंग के लिए जा रहा जायजा

सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा एल्कोमीटर से की जा रही चेकिंग

सभी बैरियर्स/ नाको तथा अन्य सार्वजनिक मार्गो पर चेकिंग हेतु स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस तथा सीपीयू की विभिन्न टीमें की गई तैनात

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा लगतार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण/ यातायात द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए पुलिस चेकिंग का जायजा लिया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीमो द्वारा आने- जाने वाले वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही सभी वाहन चालकों की एल्कोमीटर के माध्यम से जांच की जा रही है।