डीएम का सख्त रूख: मृतक आश्रितों की नियुक्ति अब होगी आसान

डीएम ने निगम और तहसील को फटकार

देहरादून जनता दर्शन में न्याय की गुहार लगाने वाली दो बच्चों की माँ रेनू को जल्द न्याय मिलेगा। रेनू, अपने पति की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे से नौकरी के लिए दर-दर भटक रही थी। डीएम ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और मात्र 5 दिन में निगम और तहसील से नौकरी के कागज़ात पूरे करवा दिए

रेनू के पति सुरेन्द्र सिंह नगर निगम देहरादून में नियमित पर्यावरण मित्र के पद पर कार्यरत थे। अप्रैल 2025 में उनका निधन हो गया। इसके बाद रेनू ने नगर निगम में नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बीते सात जुलाई को डीएम सविन बंसल के जनता दर्शन में रेनू ने अपनी दयनीय स्थिति बताते हुए मदद की गुहार लगाई। डीएम ने तुरंत नगर निगम और तहसील अधिकारियों को तलब किया और पूछा कि मृतक आश्रित कोटे का स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद नियुक्ति में देरी क्यों हो रही है।

उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और नगर निगम एमएनए को त्वरित नियुक्ति के निर्देश दिए। तहसील से रिपोर्ट भी तुरंत निगम को भिजवाई गई।

डीएम के निर्देश के बाद रेनू को अपने पति की जगह नौकरी मिलने की उम्मीद जग गई है

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles