दून को मिली बड़ी सौगात: अंतरराष्ट्रीय आइस रिंक का भव्य लोकार्पण

आइस स्केटिंग रिंक से बढ़ेगा अंतरराष्ट्रीय खेलों का विस्तार

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून) में देश के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस स्केटिंग रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने इसे उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह रिंक न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में बने इस रिंक में साउथ-ईस्टर्न एशियन विंटर गेम्स आयोजित हुए थे, जिनमें भारत के साथ नेपाल, भूटान, मालदीव और श्रीलंका जैसे देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। बाद में उपेक्षा के चलते यह रिंक बंद हो गया था, लेकिन सरकार ने इसे पुनः शुरू करने का संकल्प लिया।

धामी ने बताया कि रिंक को दोबारा शुरू करने के लिए अगर विदेश से इंजीनियर बुलाने की जरूरत पड़ी, तो वह भी किया गया। सरकार की प्रतिबद्धता और प्रयासों से यह कार्य पूरा हुआ। रिंक को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए 1 मेगावाट का सोलर प्लांट भी स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह रिंक न केवल अंतरराष्ट्रीय मानकों का है, बल्कि संभवतः दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा आइस स्केटिंग रिंक भी है। आइस स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से यहां खेल आयोजन के प्रस्ताव भी मिल चुके हैं। आने वाले समय में इस रिंक में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

आइस

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधायक उमेश शर्मा काउ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर सचिव प्रशांत आर्य सहित खेल विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles