पूर्व वन विभाग अधिकारी उनियाल का स्वर्गवास

पूर्व वन अधिकारी दिनेश उनियाल का निधन, हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

देहरादून। वन विभाग में डीएसएम के पद पर कार्य कर चुके 67 वर्षीय दिनेश उनियाल का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में उनका उपचार जारी था, जबकि पिछले दस दिनों से वे आरोग्य धाम अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार सुबह बीमारी से जूझते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वर्गीय उनियाल अपने पीछे धर्मपत्नी उषा धस्माना उनियाल, पुत्र ऋषभ (इंजीनियर, ओएनजीसी), पुत्रवधु (इंजीनियर, ओएनजीसी), पोती तथा पुत्री डॉ. रितिका उनियाल (मनोवैज्ञानिक, वेल्हम्स स्कूल) को छोड़ गए हैं।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर हुआ। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र ऋषभ ने मुखाग्नि दी।

दिनेश उनियाल को वन विभाग में उनकी ईमानदारी, कार्य के प्रति समर्पण और सौम्य व्यवहार के लिए जाना जाता था। सहकर्मियों ने उन्हें एक सख्त प्रशासक और संवेदनशील इंसान बताया। उनके निधन की खबर से विभागीय सहयोगियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

पूर्व सहयोगियों और शुभचिंतकों ने कहा कि दिनेश उनियाल ने अपने कार्यकाल में वन संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने विभागीय जिम्मेदारियों को हमेशा गंभीरता से निभाया और युवा कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बने।

उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक और संस्थागत संगठनों ने शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles