पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दून के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

उत्तरकाशी। जिले की पुरोला विधानसभा के पूर्व क विधायक राजेश जुंवाठा का लंबी बीमारी के बाद 49 वर्ष की आयु में देहरादून में निधन हो गया है। उनका देहरादून की निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
वह 2007 में पुरोला से कांग्रेस से विधायक चुने गए थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

राजेश के पिता बर्फियलाल जुंवाठा मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में एकीकृत उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकासमंत्री रहे थे। उनकी माता विकासनगर नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

उनके निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं और आम जनता ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों व समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles