हर्षिल-गंगोत्री से अब तक 274 तीर्थयात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू

दर्जनों यात्रियों को उत्तरकाशी और देहरादून पहुँचाया गया
श्रद्धालुओं ने कहा, शुक्रिया देवभूमि
आईटीबीपी, एनडीआरएफ व प्रशासन राहत कार्यों में जुटे

 

उत्तरकाशी। मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल क्षेत्र में आयी आपदा के बाद गुरुवार को राहत व बचाव कार्य में तेजी देखी गयी।
कई ग्रामीणों ने भी फंसे यात्रियों की भरपूर मदद की। उनकी सेवा से श्रद्धालु गदगद नजर आए।

हर्षिल

विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। जगह-जगह सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से हेली सर्विस के जरिये यात्रियों को लिफ्ट किया गया। क्षेत्र में संचार सुविधा व बिजली की समस्या को ठीक करने की भी कोशिश जारी है।

उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल व गंगोत्री क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों से राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। सचिव, आपदा प्रबंधन विनोद सुमन ने बताया कि दोपहर तक 274 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित हर्षिल लाया गया है, जिनमें विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु शामिल हैं। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

राज्यवार विवरण इस प्रकार है:

गुजरात – 131

महाराष्ट्र – 123

मध्य प्रदेश – 21

उत्तर प्रदेश – 12

दिल्ली – 7

राजस्थान – 6

कर्नाटक – 5

असम – 5

तेलंगाना – 3

पंजाब – 1

इन यात्रियों को हर्षिल से उत्तरकाशी व देहरादून लाने की प्रक्रिया सतत जारी है।

इसी क्रम में अब तक 135 यात्रियों को हर्षिल से बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 100 यात्रियों को उत्तरकाशी व 35 यात्रियों को देहरादून सुरक्षित भेजा गया है।

राज्य सरकार, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियाँ संयुक्त रूप से राहत कार्यों में लगी हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दे रहे हैं।
सुरक्षित निकाले गए यात्रियों ने राज्य सरकार व बचाव दलों का आभार जताया।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles