सरकार की नीतियाँ हर नागरिक तक पहुँचें — महाराज

सतपुली एवं एकेश्वर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंथन

सतपुली/एकेश्वर(पौड़ी)। भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति हैं। हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साह यह सुनिश्चित करता है कि “बूथ जीता, तो चुनाव जीता”।

यह बात कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को सतपुली और एकेश्वर मण्डल में आयोजित बैठकों में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। महाराज ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, जो पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत 45 दिनों तक जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।
बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के संकल्प के साथ सतपुली एवं एकेश्वर में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं पार्टी की मजबूती हेतु भाजपा के बूथ अध्यक्षों एवं बीएलओ-2 कार्यकर्ताओं के साथ भी चर्चा की गई।

सतपुली में आयोजित भाजपा मण्डल बैठक में मंडल अध्यक्ष सरवेन्द्र पहाड़ी, जिला मंत्री बृजमोहन सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश का रिकॉर्डिंग सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक एवं एकेश्वर मण्डल में आयोजित भाजपा मण्डल बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यराज सिंह, देवेंद्र भट्ट, गणेश रावत, महामंत्री सुनील, सत्येंद्र नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज पांथरी, बीएलए बृजमोहन, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र डंडरियाल, डॉ मनमोहन घड़ियाल, राजेंद्र पोखरियाल, अशोक पुंडीर सहित सहित समस्त शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ प्रभारी एवं सभी पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles