हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने किया स्पीक मैके के स्टेट कन्वेंशन का शुभारंभ

देहरादून । स्पीक मैके देहरादून संभाग द्वारा आयोजित राजपुर रोड़ स्थित स्पीक मैके के राज्य स्तरीय कन्वेंशन में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने बतौर मुख्य अतिथि सिरकत की ,उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से आये छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ,निशंक ने कहा कि नयी शिक्षा नीति 2020 छात्र छात्राओ को हर क्षेत्र में श्रेष्ठ और शीर्ष पर पहुँचने के तमाम अवसर प्रदान करती है ,नयी शिक्षा नीति में वह सभी प्रावधान हैं जिसमें छात्र अपनी इच्छा अनुसार अपनी शिक्षा और जीवन की उड़ान का रास्ता तय कर सकता है , कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति ने छात्र छात्राओ सहित हॉल में उपस्थित हर एक दर्शक को मंत्रमुग्ध कर दिया

निशंक ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में स्पीक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर० एम० तिवारी ,यूनिसन् स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ० मोना खन्ना स्पीक मैके की उत्तराखण्ड चैपटर की अध्य्क्ष रूपी मेंहद्रू , विद्या श्रीनिवासन सहित कई स्कूलो शिक्षक और छात्र मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *