लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भीषण हादसा: कई वाहन चपेट में, दो की मौत

डोईवाला। आज सुबह डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक भयावह सड़क दुर्घटना हो गई। देहरादून की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक अनियंत्रित डंपर ट्रक कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया।

यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 7:29 बजे हुआ, जब रेत से भरा डंपर ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और टोल प्लाजा पर खड़े वाहनों को रौंदता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसा

घटना में दो लोगों की मौत  जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

प्रशासन व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य जारी है। हादसे के कारण टोल प्लाजा पर यातायात प्रभावित हो गया है, जिससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया है।