31 अक्टूबर से खेल महाकुंभ 2023 के आयोजन होंगे शुरू

खेल प्रतियोगिताएं न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद व राज्य स्तर पर आयोजित होंगी

खेल मंत्री ने सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए

देहरादून। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को खेल महाकुम्भ-2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। खेल मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा हर साल खेल महाकुम्भ का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आरंभ किया जाता रहा है। लेकिन इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन 31 अक्टूबर 2023 से आरम्भ किया जायेगा जो कि दिसम्बर अंत माह तक चलेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन अक्टूबर से दिसम्बर 2023 के अन्त तक पूर्ण किया जायेगा ।

इसमें प्रतियोगिताओं को न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद स्तर तथा राज्य स्तर पर किया जायेगा। खेल मंत्री ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 के स्थान चयन, मुख्य अतिथि का निर्धारण तथा खेल महाकुम्भ-2023 में आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं के बारे में कुछ दिनों में जानकारी उपलब्ध कर दी जायेगी। उन्होंने सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण अभिनव कुमार,निदेशक युवा कल्याण, जितेन्द्र कुमार सोनकर, उप सचिव, युवा कल्याण धीरेन्द्र कुमार सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles