आईएएस अधिकारियों के लिए अवकाश नियम सख्त, मुख्य सचिव की अनुमति अनिवार्य

भारतीय प्रशासनिक सेवा के कतिपय अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़कर अवकाश पर जा रहे हैं, जिससे शासन-प्रशासन के कार्यों पर प्रभाव पड़ रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी आईएएस अधिकारियों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, अब किसी भी अधिकारी को मुख्यालय छोड़ने या किसी भी प्रकार के अवकाश पर जाने से पहले मुख्य सचिव से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के निर्देशानुसार, उनके स्टाफ ऑफिसर ललित मोहन आर्य द्वारा सभी आईएएस अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इसमें स्पष्ट किया गया है कि कुछ अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसे रोकने के लिए सभी अधिकारियों को मुख्य सचिव को पूर्व में सूचित करना और आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles