UKPSC SI Result 2025: उत्तराखंड पुलिस भर्ती का रिज़ल्ट और कट ऑफ जारी

UKPSC SI Result 2025: परिणाम और कट ऑफ जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर, गुल्मनायक और फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर भर्ती का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना नाम और स्कोर देखने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

UKPSC SI Cut Off 2025: यहां देखें श्रेणीवार न्यूनतम अंक

पदनाम / श्रेणी — कट ऑफ (अंक)

उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)

  • सामान्य (UR): 205.66

  • सामान्य / महिला (UR / UF): 179.23

  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 201.85

  • ईडब्ल्यूएस / महिला (EWS / UF): 179.22

  • ओबीसी (OBC): 198.80

  • ओबीसी / महिला (OBC / UF): 175.41

  • एससी (SC): 174.14

  • एससी / महिला (SC / UF): 168.55

  • एसटी (ST): 189.39

  • डीएफएफ (DFF): 170.84

  • पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): 151.26

उपनिरीक्षक (अभिसूचना)

  • सामान्य (UR): 201.60

  • सामान्य / महिला (UR / UF): 182.53

  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 195.24

  • ईडब्ल्यूएस / महिला (EWS / UF): 177.95

  • ओबीसी (OBC): 194.99

  • ओबीसी / महिला (OBC / UF): 174.65

  • एससी (SC): 167.78

  • एससी / महिला (SC / UF): 162.95

  • एसटी (ST): 186.34

  • पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): 154.06

गुल्मनायक (पुरुष – PAC/IRB)

  • सामान्य (UR): 190.16

  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 185.33

  • ओबीसी (OBC): 186.34

  • एससी (SC): 160.67

  • एसटी (ST): 177.45

  • डीएफएफ (DFF): 163.46

उत्तराखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 12 जनवरी 2025 को हुई थी। इसके बाद 14 मई 2025 को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) संपन्न हुआ।

अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा के अंकों और उम्मीदवारों की दी गई प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार की गई है।

कुल कितने पदों पर भर्ती हो रही है?

गृह विभाग के अंतर्गत निकली इस भर्ती के जरिए कुल 222 पद भरे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • सब इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना) – 108 पद

  • गुल्मनायक (पुरुष – PAC/IRB) – 89 पद

  • अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष/महिला) – 25 पद

लिखित परीक्षा पूरी होने और परिणाम जारी होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

ध्यान दें, शारीरिक माप और दक्षता परीक्षण पहले ही क्वालीफाइंग नेचर में कराए जा चुके थे। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा के अंकों और मेडिकल परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के आधार पर जारी की जाएगी।