राज्य में फिर बदलेगा मौसम, घना कोहरा बढ़ाएगा मुसीबत

नए साल से पूर्व जो 2 दिन पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है उसके बाद समोचे राज्य में कडाके की ठंड पड़ रही है जिससे घाटी क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है धूप न निकलने से लोगों को और मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है ।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी राज्य के मैदानी जनपदों में अधिकांश जगहों पर माध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है राज्य के उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में माध्यम से घना कोहरा छाएगा।

उधर राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क रहेगा, जबकि मैदानी हिस्सों में कोहरा छाए रहने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। उत्तराखंड में नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड के साथ हुआ। वहीं, देहरादून में सुबह-शाम के समय कोहरा और पाला लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। देहरादून में बुधवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर में आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकलने से ठंड से कुछ हद तक राहत मिली तो वहीं दोपहर के बाद अचानक बादल छा गए और सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई।

बादल छाने की वजह से बारिश होने की संभावना के आसार नजर आने लगे। हालांकि, बारिश नहीं हुई बल्कि सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 14.4 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 5. 4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड में दिसंबर के महीने में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई। नया साल शुरू होने के साथ ही कड़ाके की ठंड से समूचा उत्तराखंड ठिठुर रहा है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की मार के चलते जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि 4 जनवरी के बाद एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles